कमजोर पाचन-तंत्र को मजबूत कैसे करें, कारण, लक्षण और उपाय क्या हैं?

55

इस आर्टिकल के जरिये बता रहें हैं कि, कमजोर पाचन-तंत्र को मजबूत कैसे करें, कारण, लक्षण और उपाय क्या हैं? पाचन-तंत्र हमारे शरीर का मुख्य भाग हैं, जिसे गठ-हेल्थ भी कहते हैं। हम जो कुछ खाते हैं, उनका पोषक-तत्व शरीर को लगना हमारा पाचन-तंत्र पर ही निर्भर करता हैं और जरूरी ऊर्जा, विकास और सेल को मजबूत करने में मदद करता हैं।

पाचन-तंत्र एक लम्बा घुमावकार नली होता हैं जो, मुँह से गुदा द्वार तक होता हैं। ये पाचन-तंत्र भोजन को पचाने, एन्जाइम बनाने और शरीर के कई सारे हार्मोन बनाने में मदद करता हैं।

हमारे पेट को स्वस्थ रखने में पाचन का अहम भूमिका रहता हैं। हमारा पेट में कई सारे बिक्ट्रीरिया होते हैं जो, अच्छे बिस्ट्रीरिया होता हैं और अच्छे पाचन के लिए ये बिस्ट्रीरिया की जरूरत होता हैं। अगर अच्छे बिस्ट्रीरिया की कमी हो जाती हैं तो हमारा पाचन खराब होने लगता हैं।

kamjor pachan tantr ko majboot kaise karen.

कमजोर पाचन-तंत्र के लक्षण

दस्त होना:-

भोजन करने के तुरंत बाद शोचालय के लिए जाना, यह कमजोर पाचन का एक लक्षण हैं। कई मामलों में दस्त की समस्या 5-6 दिन में अपने आप ठीक हो जाता हैं, लेकिन अच्छी हेल्थ के लिए पाचन का ध्यान जरूर रखें। कई गलत खानपान, संक्रमण, पेट में सर्जरी और कोई दवाओं का लम्बे से सेवन करने से भी दस्त की समस्या हो जाता हैं।

उल्टी होना:-

उल्टी होना यह कमजोर पाचन-तंत्र का एक लक्षण माना जाता हैं, हलाकिं उल्टी होने से शरीर के गंदगी बाहर भी बाहर निकलता हैं। कुछ खाते ही उल्टी हो जाना यह एक गंभीर बात हैं, ऐसे में डॉक्टर से सही होता हैं।

कब्ज होना:-

हमेशा कब्ज की समस्या होना, यह भी कमजोर पाचन का एक लक्षण माना जाता हैं। कठोर लैट्रिन और पानी कम पीने के कारण भी कब्ज की समस्या होती हैं।

छाती में जलन होना:-

कई बार आप देखते होंगे कि, खाने के तुरंत बाद सीने में जलन या फिर गले में जलन होने लगता हैं। कई बार यह दर्द अपने आप ठीक हो जाता हैं, लेकिन यह कमजोर पाचन का एक लक्षण हैं।

एसिड रिफ्लक्स:-

एसिड रिफ्लक्स भी कमजोर पाचन-तंत्र का एक लक्षण हैं, जिसमे पेट में गैस, एसिडिटी और अम्लता बढ़ जाती हैं। एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित लोगों में गले में गलन और स्वाद में खट्टापन लगता हैं। ऐसे सही खानपान और अपने दिनचर्यां में बदलाव करके ठीक किया जा सकता हैं।

IBS की समस्या होना:-

IBS की समस्या होना एक कमजोर पाचन-तंत्र का लक्षण हैं। IBS एक पेट का गंभीर रोग जिसमें रोगी को बार-बार शौच जाने की आवश्यकता पड़ती हैं। IBS अपने खानपान और अच्छे इलाज से ठीक किया जा सकता हैं।

दस्त के साथ खून जाना:-

अगर दस्त की समस्या होती हैं और दस्त के साथ खून का बहाव होता हैं तो, यह भी एक कमजोर पाचन-तंत्र का एक लक्षण हैं।

अल्सर की समस्या होना:-

कई बार बड़ी आंतों में अल्सर की समस्या होना, यह भी कमजोर पाचन-तंत्र का ही एक लक्षण हैं।

पित्त की थैली में पथरी:-

जिन लोगों को पित्त की थैली में पथरी होती हैं, उन लोगों को अक्सर पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं।

फ़ूड इनटॉलेरेंस:-

कोई ऐसे खाद्य-प्रदार्थ जिनके खाने से आपका पेट खराब हो जाता हैं। ऐसी समस्या कमजोर पाचन-तंत्र का एक लक्षण हैं।

Kamjor pachan tantra ke lakshan kya hain.

कमजोर-तंत्र होने के कारण

  • अधिक ज्यादा बाहर जंक-फ़ास्ट फूड वसायुक्त और मसालेदार खाने से हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं। इसलिए हमें सिम्पल और पौस्टिक आहार लेना चाहिए।
  • भोजन समय से नहीं खाना, भूख से ज्यादा खाना और कभी-भी कुछ खा लेने से भी हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं। हमारा शरीर कभी-भी कुछ खाने के लिए नहीं बना हैं इसलिए भोजन समय पर खाना चाहिए।
  • ज्यादा तेजी में कुछ भी खाने से और भोजन को चबा-चबाकर नहीं खाने से भी हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं, इसलिए भोजन करने में 15 से 20 मिनट का टाइम लें और बाईट को 32 बार चबाना चाहिए।
  • अगर आप यंग उम्र में अधिक ज्यादा हस्तमैथुन करते हैं तो, उसके कारण भी हमारा पाचन-तंत्र कमजोर करता हैं।
  • किसी-भी प्रकार का स्मोकिंग करने से भी हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं।
  • ज्यादा चिंता और डिप्रेशन में रहने से भी हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं।
  • अधिक ज्यादा कार्बोनेटेड ड्रिंक (स्प्राइट, कोका-कोला), शराब, कैफीन (चाय और कॉफी) और चॉकलेट का सेवन करने से भी हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं।
  • कुछ दवाओं के सेवन से भी हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं जैसे:- दर्द का टेबलेट, आयरन और कुछ एंटीबायोटिक की दवाइयाँ।
  • अच्छी और गहरी नींद नहीं लेते हैं तो उसके कारण भी हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं।
  • अगर आप रोज पानी कम मात्रा में पीते हैं तो, उसके कारण भी हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं।
  • अगर आप हमेशा और ज्यादातर कच्चे चीजों का सेवन का करते हैं तो, उससे भी हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं।

नोट:- पेट की कुछ रोग के कारण भी हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं जैसे:- अल्सर, कब्ज, गैस, मधुमेह, आँतों में रूकावट और आँतों में खून का दौरा कम होना और महिलाओं में गर्भवती, थाइरॉइड के कारण पाचन-तंत्र कमजोर होता हैं।

pachan-tantra kamjor hone ke karan

कमजोर पाचन-तंत्र को मजबूत करने का नेचुरल तरीका।

  1. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए बहुत सारा पानी पिएँ, दिनभर में कम-से-कम 2-3 लीटर जरूर पिएँ। पानी हमेशा घुट-घुट करके पिएँ और थोड़ा गुनगुना पानी हो तो ज्यादा फायदेमंद होता हैं। अपने आप को हमेशा हाइड्रेट रखें।
  2. पाचन-तंत्र मजबूत करने के लिए दही का सेवन करें क्योकिं, दही में प्रोबाइटिस होता हैं जो, हमारा पाचन-तंत्र को मजबूत बनाता हैं।
  3. पाचन-तंत्र मजबूत करने के लिए भोजन हमेशा चबा-चबाकर कर धीरे-धीरे और खाएँ। ज्यादा चबा-चबाकर खाने से मुँह में बनने वाले एंजाइम लार हमारे पाचन-शक्ति को बढ़ाता हैं और खाना जल्दी पचता हैं।
  4. नेम्बू पानी में थोड़ा शहद डाल करके पीने से हमारा पाचन शक्ति बढ़ती हैं।
  5. पाचन-तंत्र मजबूत करने के लिए ज्यादा फाइबर-युक्त खान-पान का सेवन करें जैसे:- कई प्रकार का फल, सलाद और हरी पत्तेदार साग-सब्जी।
  6. देशी घी के सेवन से भी हमारा पाचन-तंत्र मजबूत होता हैं, लेकिन मात्रा सिमित में सेवन करें।
  7. पाचन-तंत्र को नेचुरल बढ़ाने का अगला तरीका हैं, ऐसे चीजों का सेवन नहीं करना जो आपके पाचन को खराब करता हैं।
  8. भोजन करने के बाद 10-15 मिनट बाएँ करवट होकर लेटने से और भोजन के कुछ देर टहलने से हमारा पाचन शक्ति बढ़ता हैं।
  9. बेल का शरबत पीने से भी हमारा भी हमारा पाचन-तंत्र मजबूत होता हैं।
  10. घर में बनने वाले सोंठ का सेवन करने से भी हमारा पाचन-तंत्र मजबूत होता हैं।
  11. अपने खाने में हेल्थी फैट को शामिल करें जैसे:- विटामिन A, K, D और E और फैटी मछली जैसे:- सल्मोन, टूना, मैकेरल मछली और तरली मछली।
  12. पाचन-तंत्र नेचुरल बढ़ाने के लिए अपने आप को हमेशा चिंता और तनाव मुक्त रखें।
  13. पाचन-शक्ति नेचुरल बढ़ाने के लिए रेगुलर बेस पर एक्सरसाइज करें। रोज एक्सरसाइज करने से हमारा पाचन-शक्ति मजबूत रहता हैं और खाना जल्दी पचता हैं।
pachan-tantra majboot karne ka nachural tarika

पाचन-तंत्र मजबूत करने के योग और प्राणायाम

  1. हमारे पाचन-तंत्र को मजबूत करने वाला पहला आसन हैं वज्रासन। भोजन के तुरंत बाद करने वाला एक मात्र आसन जो हमारे पाचन-तंत्र को मजबूत करता हैं। भोजन करने के बाद कम-से-कम 15 मिनट इस आसन में जरूर बैठे।
  2. पाचन-तंत्र को मजबूत करने के लिए दूसरा आसन हैं पवनमुक्तआसन, इसके नियमित नियमनुसार करने से हमारा पाचन-तंत्र मजबूत होता हैं।
  3. हमारा पाचन-तंत्र मजबूत करने के लिए तीसरा आसान हैं भस्त्रिकाआसन। रोज 10 मिनट करने से हमारा पाचन-तंत्र मजबूत होता हैं।
  4. पाचन को मजबूत बनाने के लिए अगला आसन हैं स्रवांगआसन। इस आसन को नियमित सुबह 10 मिनट अभ्यास करने से हमारा पाचन-तंत्र मजबूत होता हैं।
  5. हमारा पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पाचवां आसन हैं त्रिकोणासन। इस आसन को भी सुबह रोज 10 मिनट करते हैं तो हमारा पाचन-तंत्र को मजबूत करने में काफी मदद करता हैं।
  6. पाचन-तंत्र को मजबूत करने के लिए छठां आसन हैं उत्कटासन। इस आसन को नियमित रूप से करने से भी हमारा पाचन-तंत्र मजबूत होता हैं।
  7. पाचन-तंत्र मजबूत करने का सातवां आसन हैं पार्श्व सुखासन। इस आसन के नियमित अभ्यास करने से हमारा पाचन-तंत्र मजबूत होता हैं और पेट की गैस की समस्या को भी कम करता हैं।
  8. अपना पाचन-तंत्र को मजबूत करने का आठवां योगासन हैं अर्ध मत्स्येन्द्रासन। यह करने से हमारा पाचन-तंत्र मजबूत और सूजन को कम करने में मदद करता हैं।
  9. पाचन-तंत्र को मजबूत करने का नवां योगासन सुप्त मत्स्येन्द्रासन। इस आसन को करने से हमारा पाचन-तंत्र मजबूत और कब्ज, सूजन को कम करने में मदद करता हैं।
  10. अगला आसन भुजंगासन, यह आसन भी हमारे कमजोर पाचन-तंत्र को मजबूत करने में मदद करता हैं।
  11. पाचन-तंत्र को मजबूत करने का ग्यारह योगासन हैं धनुरासन। इस आसन को नियमित नियामनुसार करने से पाचन-तंत्र ठीक, कब्ज और महिलाओं में होने मासिक धर्म के दौरान होने वाले ऐठन को कम करता हैं।
  12. पाचन-तंत्र को मजबूत करने का अगला आसन हैं जठर परिवर्तनासन। इस आसन को करने से हमारा पाचन मजबूत और आंत को ताकत देने में मदद करता हैं।
pachan-tantra majboot karne ke yogasan

कमजोर पाचन-तंत्र से होने वाले नुकसान।

  1. हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होने पर हम जो खाते हैं वह पचता नहीं हैं। पेट हमेशा भारीपन रहता हैं और कुछ खाते ही गैस, एसिडिटी बनने लगता हैं।
  2. कमजोर पाचन रहने से हम जो कुछ खाते हैं वह सही से हमारे शरीर में लगता नहीं हैं।
  3. कमजोर पाचन-तंत्र रहने से हमारा दिन प्रतिदिन वजन भी कम होने लगता हैं।
  4. यदि हमारा पाचन-तंत्र कमजोर रहता हैं तो, जो कुछ हम खाते हैं उससे मिलने वाला पोषक-तत्व का अवशोषण नहीं हो पाता हैं।
  5. हमारा पाचन-तंत्र कमजोर होने से हमारे शरीर में पोषक-तत्वों की कमी हो जाती हैं।
  6. कमजोर पाचन-तंत्र होने से हमारा शरीर कमजोर होने लगता हैं और साथ-ही-साथ लोग डिप्रेशन, तनाव में भी रहने लगता हैं।
  7. कमजोर पाचन-तंत्र के कारण छोटी-छोटी बातों में घबराहट और चिंता जैसी समस्या होने लगती हैं।
kamjor pachan-tantra ke nuksan

पाचन-शक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाएँ?

अपने खाने में ऐसे चीजों को शामिल करना जो हमारे शरीर के अच्छे बिस्ट्रीरिया को बढ़ाना जैसे:-

  • दही
  • इडली, डोसा, खमेरी रोटी
  • अचार
  • हरा जैतून
  • केफिर
  • छाछ
  • सेब और केला
  • लहसून और प्याज
  • गुड़ और ओट्स
  • (फाइबर फूड्स) मोटा अनाज, मिक्स फल, हरी सब्जियाँ और नट्स।
kya khane se hamara pachan-tantra majboot hota hain.

पाचन-तंत्र मजबूत करने के लिए घरेलू उपचार।

  • भोजन करने के बाद लगभग 5 ग्राम के बराबर भुंजा सौंफ का सेवन करते हैं तो, इससे आपका पाचन-तंत्र मजबूत रहता हैं।
  • अजवाइन पानी से भी हमारा पाचन-तंत्र अच्छा रहता हैं। आप रात में एक गिलास पानी में लगभग एक चम्मच डालकर उस पानी में थोड़ा शहद मिलाकर खाली पेट सेवन करने से पाचन-तंत्र मजबूत होता हैं।
  • जीरा भी हमारे पाचन-तंत्र को मजबूत करने में काफी मदद करता हैं। अपने खाने में जीरा या फिर जीरा के पाउडर को ऊपर से इस्तेमाल करते हैं तो यह पाचन-शक्ति को बढ़ाने में मदद करता हैं।
  • अदरक भी हमारे पाचन को मजबूत करता हैं। अदरक को पीस करके भोजन के माध्यम से या फिर काढ़ा और चाय में इस्तेमाल करने से हमारा पाचन-तंत्र मजबूत होता हैं। जिस किसी को खून की बहाव की समस्या हैं (ब्लीडिंग डिसऑर्डर्स), वह लोग अदरक का इस्तेमाल नहीं करें।
  • एलोवीरा जूस भी हमारे पाचन-तंत्र को मजबूत करने में काफी मदद करता हैं। आप एलोवीरा जूस घर में बना सकते हैं, फ्रेश और ताजे एलोवीरा को काटकर उसके अंदर वाले भाग को निकालकर किसी ग्राइंड करके उसमें थोड़ा पानी मिलाकर जूस बना लें और उसमे थोड़ा नमक, निम्बू और शहद मिलाकर कम मात्रा में सेवन करें, लगभग 1 से 2 चम्मच खाना खाने के 30 मिनट पहले।

FAQ. (पाचन-तंत्र से जुड़े कुछ सवाल और जबाब)

Q. पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?

Ans:- पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए ऐसे चीजों का सेवन करना चाहिए जो प्रोबाइटिक और जो चीज फेरमेंटशन करके बनाया जाता हैं जैसे:- दही, अचार, इडली, डोसा, खमेरी रोटी, छाछ, केफिर, हरा जैतून, लहसून, प्याज, सेब, केला, गुड़, ओट्स और फाइबर-युक्त अनाज।

Q. पाचन-तंत्र मजबूत करने के लिए योग।

Ans:- पाचन-तंत्र मजबूत करने के लिए कई सारे योग हैं जैसे:- वज्रासन, पवनमुक्तआसन, भस्त्रिकाआसन, स्रवांगआसन, त्रिकोणासन, उत्कटासन, मत्स्येन्द्रासन, भुजंगासन और जठर परिवर्तनासन।

Q. पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए आयुर्वेदिक दवा।

Ans:- कई ऐसे घरेलू आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी हैं जो, हमारे पाचन-तंत्र को मजबूत करता हैं जैसे:-
1. एलोविरा
2. एलोविरा
3. अजवाइन
4. जीरा
5. सौंफ

Q. हमारा पाचन-तंत्र कितने रास्ते से काम करता हैं?

Ans:- हमारा पाचन-तंत्र कई रास्तों से होकर गुजरता हैं जैसे:-
1. मुँह
2. घेघा
3. पेट
4. छोटी आंत
5. बड़ी आंत
6. गुदाद्वार (मलाशय)

Q. अपने पाचन-तंत्र को स्वस्थ कैसे रखें?

Ans:- कई अच्छी ऐसी आदतें हैं जिनको फॉलो करके आप अपने पाचन-तंत्र को स्वस्थ रख सकते हैं जैसे:-
1. पानी एक दिन में कम-से-कम 2 से 3 लीटर पीना।
2. अच्छी भोजन लेना और अपने खानों में ताजी फल, सब्जियों को शामिल करना।
3. पाचन-तंत्र में हुई किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने से तुरंत इलाज कराएँ।
4. ड्रिंकिंग और जंक फास्ट-फ़ूड खान-पान को इग्नोर करें।
5. प्रतिदिन वर्क-आउट, योग-व्यायाम और एक्सरसाइज करें।

Q. हमारा पाचन-तंत्र कैसे काम करता हैं?

Ans:- हमारा पाचन-तंत्र कई रास्तों से होकर गुजरता हैं जैसे:-
Step 1. सबसे पहले भोजन दाँत, जीभ और लार भोजन को छोटा-छोटा तरल कौर में बदलता हैं और अन्नप्रणाली से होकर गुजरता हैं।
Step 2. इसके बाद तरल कौर पेट में जाता हैं, जहाँ मांसपेशियाँ का काम इसे एसिड और एंजाइम इसे चाइम नाम का तरल में बदल देता हैं और चाइम छोटी आंत में प्रवेश करता हैं।
Step 3. लगभग यहाँ भोजन का 90% अवशोषण होता हैं। पोषक-तत्व विली में कोशिकाओं के माध्यम से खून के बहाव में प्रवेश करता हैं। यहाँ से पोषक-तत्व शरीर के विभिन्न अंग तक पहुँचता हैं और बचा हुआ भोजन बड़ी आंत में चला जाता हैं।
Step 4. जैसे ही भोजन मलाशय में जाता हैं, वैसे ही भोजन शौच के तैयार हो जाता हैं और बाकि पानी शरीर शोक लेता हैं।

अन्य पढ़ें:-

सेब के सिरका पीने के फायदे और नुकसान।

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे और नुकसान।

कच्चा प्याज खाने के फायदे और नुकसान।

सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका, स्टेप-बाय-स्टेप।

सेब खाने के फायदे और नुकसान।