विटामिन A के फायदे और नुकसान, स्रोत, कमी के लक्षण और कारण क्या हैं?

42

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये बता रहें हैं कि, विटामिन A के फायदे और नुकसान, स्रोत, कमी के लक्षण और कारण क्या हैं? इसके अलावे विटामिन A क्या हैं? विटामिन A के कमी से हमारे शरीर में क्या होता हैं और विटामिन A की पूर्ति कैसे करें? हमारे शरीर को रोज कितना विटामिन A की जरूरत पढ़ती हैं?

सारे पोषक-तत्वों के अलावे विटामिन A भी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। ये हमें कई बीमारियों, आँखों और अंगों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। विटामिन A एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट भी हैं। विटामिन A को ब्यूटी विटामिन भी कहा जाता हैं।

विटामिन A महिला, पुरुष और बच्चों तीनों के लिए जरूरी पोषक-तत्व हैं। एक जवान आदिमी रोज विटामिन A 900 माइक्रोग्राम, एक जवान औरत में 700 माइक्रोग्राम, बच्चों में 300 से 600 तक माइक्रोग्राम और गर्भवती महिला में 1300 माइक्रोग्राम की जरूरत पड़ती हैं।

विटामिन A का मेडिकल नाम रेटिनॉल एसिड (Retinol Acid) हैं। विटामिन A एक फैट-सॉल्युबल विटामिन हैं। मुख्यत: विटामिन दो प्रकार का होता हैं, एक फैट-सॉल्युबल और दूसरा वाटर-सॉल्युबल। विटामिन A फैट-सॉल्युबल विटामिन की श्रेणी में आते हैं। फैट-सॉल्युबल विटामिन शरीर में जमा किया जाता हैं और वाटर-सॉल्युबल विटामिन शरीर में जमा नहीं किया जा सकता हैं। फैट-सॉल्युबल विटामिन के कुछ नुकसान भी होते हैं।

हमारे शरीर में 4 फैट-सॉल्युबल विटामिन होते हैं, विटामिन D, A, E और विटामन K और 2 वाटर-सॉल्युबल होते हैं, विटामिन B कॉम्प्लेक्स और विटामिन C। फैट-सॉल्युबल विटामिन हमारे शरीर के लीवर में जमा होता हैं।

बीटा-कैरोटीन विटामिन A का एक रूप हैं। बीटा-कैरोटीन से जुड़े पोषक-तत्व जब हम सेवन करते हैं तो, वह हमारे शरीर में 80% विटामिन A में बदल जाता हैं, यह निर्भर करता हैं, हमारे शरीर के पाचन-तंत्र पर, किसी ज्यादा किसी में कम बनता हैं।

विटामिन A के फायदे