काला अंगूर खाने के 18 फायदे और नुकसान | काले अंगूर के पोषक-तत्व

350

इस आर्टिकल के जरिये हम आपको बता रहें कि, काला अंगूर खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं, साथ-साथ कब और कितना खाना चाहिए। (Black Grapes Benefits and Side Effects in Hindi) काला अंगूर एक रसेला फल हैं जो स्वाद में खट्टा और मीठा होता हैं। काले अंगूर की तासीर ठंडी होती हैं। इनका मेडिकल नाम विटिस विनिफेरा (Vitis Vinifera) हैं।

बाजार में हमलोग ज्यादातर पाँच तरह अंगूर देखते हैं, एक हरे रंग दूसरा काला रंग का और तीसरा लाल रंग चौथा पीला रंग का और पाचवां गुलाबी रंग का। इन तीनों में जो सबसे महशूर हैं वह हैं हरे रंग का अंगूर और तीनों में जो सबसे महँगा जो होता हैं वह काले रंग का अंगूर होता हैं।

अंगूर गर्मी के मौसम में फरवरी से अप्रैल महीने में अधिक खाने को मिलता हैं। नॉर्मल जो हमलोग हरे रंग का अंगूर खाते उसके कई स्वास्थ लाभ हैं, साथ-ही-साथ काले अंगूर के भी कई स्वास्थ लाभ हैं। अंगूर फल खाने में सबसे आसान होता हैं। इनका सेवन जूस, नास्ता और सलाद के रूप में भी किया जाता हैं। अंगूर का इस्तेमाल वाइन बनाने में भी किया जाता हैं और अधिकांश लोग अंगूर की खेती शराब बनाने के लिए करता हैं।

काले अंगूर का उपज ज्यादा दक्षिणी भारत में ज्यादा होता हैं। एशिया और यूरोप में 6 हजार वर्षों से पहले काले अंगूर की खेती की जाती हैं। काले अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट के अलावे कई ऐसे पोषक-तत्व हैं जो हेल्थ और बीमारियों से लड़ने के लिए बहुत अच्छा होता हैं।

काले अंगूर के फायदे (Benefits of Black Grapes in Hindi)

  1. वजन कम करने में मदद:-

काले अंगूर वजन घटाने और वजन नियंत्रण करने में मदद करता हैं। काले अंगूर में कम मात्रा में कैलरीज और वसा नहीं होने के कारण वजन कम करने में मदद करता हैं। काले अंगूर में पानी की मात्रा अधिक होती हैं, जिसके कारण भी शरीर का वजन कम करने में मदद करता हैं।

2. कोशिका ठीक करने में मदद करना:-

काले अंगूर में कई ऐसे विटामिन और मिनिरल्स हैं, जिसके सेवन से शरीर के कोशिका (Cell) को ख़राब होने से बचाता हैं और ख़राब कोशिका को ठीक करने में भी मदद करता हैं।

3. मधुमेह में लाभ:-

काले अंगूर मधुमेह से बचाने में मदद करता हैं। काले अंगूर में ऐसे पोषक-तत्व होते हैं जो इन्सुलिन का बहाव ठीक रखने में मदद करता हैं और मधुमेह स्तर को कम करने में मदद करता हैं। काले अंगूर का ग्लास्मिक इंडेक्स कम होता हैं इसलिए काले अंगूर मीठा रहने के बावजूद भी शरीर का शुगर लेवल नहीं बढ़ता हैं, फिर भी आपके अंदर किसी भी प्रकार का सवाल हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

4. दिल को स्वस्थ रखना:-

काले अंगूर में फाइटोकेमिकल, रेस्वेराट्रोल और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो दिल के लिए बहुत अच्छा होता हैं। काले के सेवन से शरीर में खून का दौरा ठीक रहता हैं, जिससे रक्त का थक्का नहीं जमता हैं। इसके अलावे काले अंगूर में पॉलीफेनोल्स पाएँ जाते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता हैं, जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं।

5. कैंसर होने से बचाना:-

काले अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल्स और कई ऐसे पोषक-तत्व होते हैं जो कैंसर जैसे भयानक बीमारी होने से बचाता हैं। काले अंगूर के नियमित सेवन से कैंसर के सेल शरीर में नहीं बनते जिससे कई तरह कैंसर होने का खतरा कम हो जाता हैं।

6. त्वचा के लिए अच्छा:-

काले अंगूर में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट अच्छे मात्रा में पाया जाता हैं जो हमारे त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता हैं। त्वचा से संबंधित होने वाले समस्या जैसे दाग-धब्बे और झुर्रियां जैसे समस्या होने से बचाने में मदद करता हैं।

7. आँखों के लिए अच्छा:-

काले अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट और कई ऐसे विटामिन और मिनिरल्स होते हैं जो आँखों की रौशनी बढ़ाने में काफी मदद करती हैं। हमारे आँखों में किसी भी प्रकार के दोष को दूर करने में मदद करता हैं। आँखों से धुंधला दिखाई देना और ज्यादा दूर दिखाई नहीं देना जैसे और समस्या में लाभ करती हैं काले अंगूर का सेवन करना।

8. दिमाग के लिए अच्छा:-

अगर आपका मूड हमेशा खराब रहता हैं और आपके दिमाग का एकाग्रता और यादाश्त ठीक से काम नहीं करता हैं, ऐसे में काले अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता हैं। काले अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट और कई विटामिन, मिनिरल्स होते हैं जो दिमाग को तेज करने में मदद करता हैं। काले अंगूर का सेवन करना माइग्रेन जैसे समस्याओं में भी लाभ देता हैं।

9. बालों के लिए अच्छा:-

काले अंगूर में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो बालों के लिए अच्छा होता हैं। काले अंगूर के सेवन से बालों का झड़ना जैसे समस्या को ठीक करता हैं और बालों को मजबूत और घना बनाता हैं। काले अंगूर के बीज के तेल भी बालों के समस्या के लिए बहुत लाभकारी होता हैं, लेकिन इनके तेल को 1 महीने से कम इस्तेमाल करना चाहिए।

10. अल्ज़ाइमर रोग में लाभ:-

काले अंगूर का सेवन करना अल्ज़ाइमर रोग में भी लाभकारी होता हैं। अल्ज़ाइमर रोग में रोगी को भूलने की बीमारी होती हैं, जिसे हम अल्ज़ाइमर कहते हैं।