आंवला खाने के 21 फायदे और नुकसान, कब, कितना। Indian gooseberry

13

इस आर्टिकल के जरिये बता रहें कि, आंवला खाने के 21 फायदे और नुकसान, कब, कितना और सेवन करने की सही विधि क्या हैं? आंवला फल सर्दियों के मौषम का सुपर-फूड माना जाता हैं। आंवला की तासीर ठंडी होता हैं।

आंवला को अँग्रेजी में इंडियन गूजबेरी कहते हैं। आंवला के दो मेडिकल नाम हैं, एम्ब्लिका ऑफिसिनैलिस और फिलेन्थस एम्ब्लिका। आंवला फल छोटे आकार और हल्के पीले रंग का फल होता हैं। आंवला संपूर्ण भारत में पाया जाता हैं, इसके पेड़ों की ऊँचाई 25 फुट तक होती हैं। वाराणसी का आंवला सबसे अच्छा माना जाता हैं, जो नवम्बर और दिसम्बर में फलता हैं।

आयुर्वेद में आंवला को सर्वश्रेठ फल माना जाता हैं। आंवला रासायनिक गुणों से भरपूर होता हैं। आंवला में सबसे ज्यादा विटामिन C पाया जाता हैं जो, प्रोटीन और नाइट्रोजन को अवशोषण करने में मदद करता हैं। एक आंवला में 20 संतरे जितना विटामिन C पाया जाता हैं। आंवला कैंसर से लड़ने और कैंसर को ठीक करने का क्षमता रखता हैं।

आंवला स्वाद में खट्टा और कसेला होता हैं। आयुर्वेद के अनुसार हमारे खाने में 6 रस होना चाहिए और आंवला में इन 6 रस में 5 रस होता हैं, मीठा, खट्टा, कड़वा, तीखा और कसैला। आंवला को 100 रोगों की दवा माना जाता हैं तभी तो ज्यादातर हेल्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट में आंवला में प्रयोग किया जाता हैं।

आंवला खाने के 21 फायदे और नुकसान, कब, कितना। Indian gooseberry

आंवला में पाएँ जाने वाले पोषक-तत्व

100 ग्राम आंवला में पोषक-तत्व की मात्रा

पोषक-तत्वमात्रा
पानी (नमीपन)82%
कैलरीज58
कार्बोहायड्रेट13
फाइबर3.4 ग्राम
वसा0.1 ग्राम
मीठा0 ग्राम
प्रोटीन0.5%
कैल्शियम50 मिलीग्राम (Mg)
फॉस्फोरस20 मिलीग्राम
आयरन1.2 मिलीग्राम
केरोटीन9 माइक्रोग्राम
नायसिन0.2 मिलीग्राम
थायमिन0.03 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन0.01 मिलीग्राम
विटामिन C27.7 मिलीग्राम
विटामिन A15 माइक्रोग्राम (Mcg)
विटामिन E0.04 मिलीग्राम