कीवी फल 13 के फायदे और नुकसान | कीवी कब और कितना खाएँ?

970
आज हम इस पोस्ट के जरिये बता रहें हैं कि, कीवी फल खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं और कब, कितना, और कैसे और प्रेगनेंसी में कीवी फल खाने के फायदे। (Kiwi Fruit Benefits in Hindi Platelets) कीवी बहुत ताकतवर फल होता है। कीवी का मेडिकल नाम एक्टीनिडिया डेलीसिओसा हैं। यह एक पहाड़ी फल हैं। यह देखने में चीकू और सपोटा जैसा होता है। इनका रंग ब्राउन होता है। इनका स्वाद खट्टा और मीठा होता है। इसके अन्दर काले रंग का बहुत छोटी-सी बीज होती हैं। 
 
यह फल में सबसे ज्यादा महँगा होता हैं। यह फल किलो के भाव से कम ही मिलता हैं। यह फल एक पीस का 30 या 40 रुपया पड़ता हैं और किलो 180 रुपया के हिसाब से मिलता हैं। इनका पैदावार ज्यादातर चीन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली में उगाया है। पहले नंबर पर आता हैं, चीन और चीन का राष्टीय फल भी हैं।  भारत में इसकी खेती जम्मू-कश्मीर, उत्तर-प्रदेश, सिक्किम, केरल और कर्नाटक में की जाती हैं। 
 

कीवी के फायदे (Kiwi Fruit Benefits in Hindi)

रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना:-
 
इसमें विटामिन C की मात्रा भरपूर होता है। इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कीवी के सेवन से हमें बार-बार बीमार पढ़ने से बचाता हैं। जिन लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम होता है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
 
अस्थमा में लाभदायक:-
 
कीवी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाने के कारण ये, अस्थमा के मरीजों को इनका सेवन जरूर करना चाहिए। यह उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है। 
 
पाचन-तंत्र:-
 
कीवी में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाए जाने के कारण, यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता हैं। खाना पचने में मदद करता हैं। खाना पीना पचता हैं तो, शरीर में भी लगेगा, तो कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। 
 
गर्भवती महिला:-
 
गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है। जो बच्चों के विकास में मदद करता है। कीवी गर्भवती महिला में खून की कमी को पूरा करता हैं। 
 
आँखों के लिए अच्छा:- 
 
कीवी आँखों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि उनमें विटामिन A पाया जाता हैं। आँखों की रौशनी बढ़ाती हैं। आँखों में होने वाले समस्या लम्बे समय तक दूर रहता हैं। ये मोतियाबिंद के लक्षण से बचाता हैं। जिन लोगों को कम नींद आती हैं, उनको भी कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। कीवी आँखों के धुँधलेपन से बचाता हैं। यह हमारे शरीर की धातुओं को बढ़ाता है। 
 
डेंगू बुखार में लाभदायक:- 
 
कीवी फल डेंगू बुखार में खाना बहुत फायदेमंद होता हैं। डेंगू बुखार में हमारे शरीर का प्लेट लेवल बहुत नीचे गिर जाता हैं, एक हालत में डॉक्टर हमें कीवी खाने की सलाह देती हैं। कीवी हमारे प्लेट लेवल को बढ़ाता हैं। प्लेट बढ़ाने के लिए हम बकरी का दूध और पपीता के पत्ते के रस भी पीने की सलाह देती हैं। लेकिन इन दोनों के मुकाबले कीवी एक अच्छा विकल्प हैं। 
 
त्वचा के लिए अच्छा:-
 
कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाए जाने के कारण, यह हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। त्वचा में चमक बनाए रखता हैं। त्वचा लम्बे समय तक जवान दिखती हैं। त्वचा में होने वाले दाग-धब्बे और पिम्पल्स होने से रोकता हैं। कीवी हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। कीवी के सेवन से शरीर में होने वाले सूजन से बचाता हैं। 
 
हार्ट (दिल) के लिए अच्छा:- 
 
कीवी में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाए जाने के कारण, यह दिल के लिए भी बहुत अच्छा होता है, क्योंकि यह खून को पतला करने का काम करता है। शरीर में रक्त का थक्का नहीं जमने देता हैं। जो हार्ट अटैक से बचाता है।
 
मधुमेह में लाभदायक:- 
 
कीवी में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाए जाने के कारण कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करता हैं, इसलिए शुगर के रोगी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 
 
एनीमिया (खून की कमी):-
 
इसमें बहुत सारा आयरन होता है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता हैं। जिनके शरीर में खून की कमी हो, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। यह हमारे रक्त संचार को नियंत्रित रखता है।
 
कब्ज की समस्या में आराम:-
 
कीवी में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाए जाने के कारण, जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उसे कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। कीवी कब्ज से होने वाले समस्या से दूर रखता हैं। 
 
दिमाग तेज करना:-
 
कीवी में कई प्रकार के विटामिन A,B,C,E,K और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और फोलेट पाए जाने के कारण, यह दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है और तनाव को भी कम करता है।
 
 

कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

  • विटामिन A
  • विटामिन B
  • विटामिन C
  • विटामिन E
  • विटामिन K 
  • विटामिन B6
  • विटामिन B12
  • कैलोरी: 60
  • कार्बोहाइड्रेट: 15 ग्राम
  • रेशा
  • एनजाइम
  • एंटीऑक्सिडेंट
  • फोलेट
  • पोटैशियम
  • मैगनीशियम
  • लोहा

कब, कितना और कैसे खाएँ 

कब:- कीवी को खाली पेट भी खा सकते हैं। नाश्ता या खाना खाने के 30 मिनट पहले या बाद में भी खा सकते हैं। रात को सोने से 30 मिनट भी खा सकते हैं। 
कितना:- एक दिन में एक या दो से अधिक कीवी नहीं खाना चाहिए। एक समय में एक ही कीवी खा सकते हैं। अधिक-से अधिक तीन टाइम में 3 कीवी खा सकते हैं। 100 ग्राम की मात्रा में। 
कैसे:- कीवी को हम छिलने के बाद उसे काटकर उसमें थोड़ा नमक मिलाकर खाते हैं। कीवी को सलाद के रूप में भी खाते हैं। कीवी का जूस भी निकालकर पीते हैं। कीवी को दूसरे फल के साथ भी खाते हैं। कीवी के छिलके में भी पोषक तत्व पाए जाते हैं। कीवी को बिना छिले भी खा सकते हैं।

कीवी खाने के नुकसान (Kiwi Fruit Side Effects in Hindi)

कीवी के ज्यादा सेवन से आपको दस्त जैसी समस्या हो सकती हैं। जिन लोगों गुर्दे या गुर्दे में पथरी हैं, उनको भी कीवी नहीं खाना चाहिए। उससे आपको गुर्दे की समस्या और बढ़ सकती हैं। जिन लोगों को ब्लड-प्रेसर कम रहता हैं, उनको भी कीवी नहीं खाना चाहिए। यह उनका ब्लड-प्रेसर और कम कर देता हैं। जिन लोगों का शुगर लेवल कम रहता हैं, उनको भी कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए। कीवी शुगर लेवल और कम करता हैं। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या हैं, उनको भी कीवी सोच-समझ कर करना चाहिए। ऐसे लोग कीवी का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। 
 
 

FAQ (कीवी फल से जुड़े सवाल और जबाब)

Q. कीवी की तासीर कैसी होती हैं? 
ANS:- कीवी की तासीर गर्म होती हैं। 
 
Q. कीवी कितने रूपये किलों हैं ?
ANS:- कीवी 180 से 200 रुपया के बीच बिकता हैं। कीवी को ज्यादा पीस के हिसाब से खरीदतें हैं। कीवी 30 से 40 रूपये के बीच मिलता हैं। 
 
 
(नोट:- अगर आपको इस पोस्ट में कुछ जानकारियाँ नहीं मिली हो तो, कमेंट जरूर करें और इस पोस्ट को व्हाट्सप्प में अधिक लोगों के साथ शेयर करें)
 
अन्य पढ़े:-