अमरूद के 15 फायदे और नुकसान | अमरुद के पत्ते के फायदे

717

इस पोस्ट में हम आपको बता रहें हैं कि, अमरुद खाने के फायदे और नुकसान। (Guava Benefits and Side Effects in Hindi) अमरूद पूरी दुनिया में मशहूर है। उनका मेडिकल नाम पसीडियम गजवा (Psidium Guajava) है। अमरुद की तासीर ठंडी होती हैं। 

यह देखने में दो तरह का होता है, एक हाइब्रिड साइज का होता है और दूसरा छोटे साइज का। एक गुलाबी होता है और दूसरा सफेद है। गुलाबी रंग के अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट और सफेद अमरूद में विटामिन C पाया जाता है। अमरुद के फायदे अनेक हैं। अमरूद के साथ-साथ अमरूद के पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं। (Amrud ke Patte ke Fayde) इसके पत्तों को उबालकर काढ़ा के रूप में पीने से कई रोगों में फायदेमंद होता है। 

अमरूद के फायदे (Guava Benefits in Hindi)

कैंसर से बचाव :-

गुलाबी रंग के अमरूद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। जिससे यह कैंसर से लड़ने में मदद करता है। छाती और मुंह का कैंसर कोशिका को होने से रोकता है।

त्वचा के लिए अच्छा :-

अमरूद में विटामिन C प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह त्वचा रोग से बचाता है, इससे हमारे चेहरे पर चमक आता है। अमरूद हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, अमरूद के पत्ते भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अमरूद के पत्तों को थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी और थोड़े से दूध में मिलाकर उनका लेप बनाकर एक महीने तक चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं और उनका चाय भी बनाकर पिए।

दिल के लिए अच्छा :-

अमरूद में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाए जाने के कारण यह दिल के रोगियों के लिए बहुत अच्छा है। यह दिल को मजबूत बनाता है।

उच्च रक्तचाप:-

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है, उनके लिए भी अमरूद खाना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर में सोडियम के स्तर को कम करके मैग्नीशियम और पोटेशियम के स्तर को बढ़ाता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है:-

अमरूद में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, इसलिए अमरूद का सेवन करें।

कब्ज़:-

जो लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। अगर वो लोग खाने के 1 घंटे बाद 2-3 अमरूद खाते हैं, तो उनकी कब्ज दूर हो जाती है और उनका पेट भी ठीक रहता है. यह गैस एसिडिटी में भी फायदेमंद करता है।

शुगर के लिए अच्छा:-

अमरूद में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है। मधुमेह के रोगी ज्यादा मीठा अमरूद खाएं और इसके पत्तों से बनी चाय का 1 महीने तक सेवन करने से काफी फायदा होगा।

बालों को झड़ने से रोकता :-

अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जो बालों के झड़ने से रोकने में बहुत मदद करता है और दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

आँखों के लिए अच्छा :-

अमरूद में विटामिन A होने के कारण यह आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। अमरूद खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

दिमाग के लिए अच्छा :-

अमरूद खाना दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है। अमरुद में पॉलीफेनॉल होने के कारण यह अल्जाइमर और माइग्रेन जैसी समस्या है तो अमरूद के सेवन से आराम मिलता है। यह दिमाग को तेज करने का काम करता है। अमरूद के पत्तों का चाय भी बहुत फायदे करती हैं।

वजन घटाने में मदद :-

अमरूद में पाए जाने वाले कैलरीज हमारे शरीर के वजन को कम करने में मदद करती है। वजन कम करने में अमरूद की पत्तियां भी काफी फायदेमंद होती हैं। अमरूद की तीन पत्तियों को दो गिलास पानी में उबालने के बाद जब एक पानी बच जाये, फिर बिना ब्रश के, बिना शौचालय जाए उस पानी को पी लें। लगातार एक महीना लेना है।

सर्दी जुकाम:-

अमरूद को काटकर उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर उसको भूनकर खाया जाए तो, सर्दी-खांसी में आराम मिलता है। सर्दी-खांसी में अमरूद के पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके पत्तों को भी उबालकर सुबह एक कप पानी पीने से उनकी पुरानी सर्दी-खांसी भी ठीक हो जाती है।

डेंगू के लिए अच्छा:-

डेंगू बुखार के समय हमारे शरीर में प्लेट का स्तर काफी कम हो जाता है। इसमें भी अगर अमरूद के पत्तों को उबालकर सुबह-शाम उस पानी को एक कप सेवन करें तो, इससे शरीर में प्लेट का स्तर बढ़ जाता है।

गठिया वात:-

जो लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, चाहे उनकी उम्र कितनी भी हो, उन्हें अमरूद के पत्तों की चाय बनाकर एक महीने तक इसका सेवन करना चाहिए। इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा। 

दांत और मसूड़े के लिए फायदेमंद:-

अमरूद के पत्तों को पीसकर उसमें 1-2 लौंग और थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर खूब पानी में उबालकर मसूढ़ों में ग